• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी

Beware of Those Soliciting Funds in Junior NTR Name! Actor Team Issues Warning - Bollywood News in Hindi

हैदराबाद। सोशल मीडिया के दौर में बड़े स्टार्स भी अपने नाम से फर्जी कैंपेन, नकली चैरिटी ड्राइव और फंड जुटाने जैसी गतिविधियों से परेशान हैं। ऐसा ही मामला साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से जुड़ा सामने आया है, जिसके बाद अभिनेता की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। जूनियर एनटीआर की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, ''हमारे ध्यान में आया है कि कुछ फैन ग्रुप्स अभिनेता के नाम पर चैरिटी अभियान चला रहे हैं और लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। हम औपचारिक रूप से स्पष्ट करना चाहते हैं कि अभिनेता का इन गतिविधियों से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है और न ही वह ऐसे किसी कैंपेन का समर्थन करते हैं।'' टीम ने अपने बयान में लोगों से खास अपील करते हुए कहा, "फैंस, शुभचिंतक और आम लोगों से हमारी विनती है कि वे सावधानी बरतें। अगर कोई व्यक्ति या संगठन जूनियर एनटीआर के नाम पर पैसे मांगता है या किसी सोशल कैंपेन को अभिनेता से जुड़ा बताता है, तो उस पर भरोसा न करें। अभिनेता की तरफ से होने वाली हर आधिकारिक जानकारी सीधे उनके या उनके ऑफिस की ओर से साझा की जाती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, पोस्ट या फंडरेज़िंग कैंपेन में पैसे देने से पहले जांच कर लें।"
जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा, ''अभिनेता हमेशा अपने फैंस के प्यार और समर्थन की कद्र करते हैं, लेकिन उनके नाम का गलत इस्तेमाल करना बिल्कुल सही नहीं है। हमारी आपसे अपील है कि ऐसे फर्जी अभियानों से दूर रहें।''
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी फिल्म 'एनटीआरनील' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की थी। पहले यह फिल्म इस साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Beware of Those Soliciting Funds in Junior NTR Name! Actor Team Issues Warning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junior ntr, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved