• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजरंग दल ने की मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग, दी चेतावनी

Bajrang Dal demands cancellation of Munawar Faruqui show, gives warning - Bollywood News in Hindi

मुंबई । स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी के अपकमिंग शो को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बजरंग दल कोंकण प्रांत के सह-संयोजक गौतम के. रवारिया ने लिखा, “अधिकारियों से अनुरोध है कि कृपया शो रद्द करें, मुनव्वर फारूकी के बिना शो बनाएं। हम पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के खिलाफ नहीं हैं, अगर यह शो रद्द नहीं किया जाता है तो बजरंग दल शाम 4 बजे वहां पहुंचेगा।” इसके साथ ही गौतम रवारिया ने एक वीडियो जारी करते हुए भी अपनी बात रखी। वीडियो में वह कहते नजर आए, “ऐसे देशद्रोही का कार्यक्रम प्रशासन की मदद से नहीं होना चाहिए। आज भामला फाउंडेशन और मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से शाम बांद्रा पश्चिम के कार्टर रोड इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है, जिसका बजरंग दल और हिंदू समाज विरोध करता है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम इस कार्यक्रम के विरोध में नहीं हैं। पर्यावरण को लेकर जो कार्यक्रम हो रहा है, वह होना चाहिए लेकिन, ऐसे लोगों को उसमें मुख्य अतिथि या होस्ट के तौर पर बुलाना, यह हिंदू धर्म का अपमान है। इन्होंने कई बार हमारे प्रभु श्री राम और माता सीता के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है, अगर वह इस कार्यक्रम को शो होस्ट करने आएंगे तो बजरंग दल इसका विरोध करेगा।”
बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर के शो को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले बीते साल एक कॉमेडी शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिला था। विवाद बढ़ते देख कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी।
मुनव्वर ने साल 2022 में अभिनेत्री कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भाग लिया था और पहले सीजन के विजेता भी थे। इसके बाद मुनव्वर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में पहुंचे और विजेता बने थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bajrang Dal demands cancellation of Munawar Faruqui show, gives warning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: munawar faruqui, bajrang dal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved