• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

एक बार फिर प्रदर्शित होगी ‘बाहुबली’, दूसरा भाग समझने में आसानी

अप्रैल 28 को पिछले दो साल से बहुचर्चित फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व इसके निर्माता इसकी पहली कडी ‘बाहुबली’ को एक बार फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल को इसकी पहली कडी का पुन: प्रदर्शन होगा। इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में लगाने का निर्णय इसलिए किया गया है जिससे दर्शक एक बार फिर से अपने आप को इससे जोड सकें और जब दूसरा भाग प्रदर्शित हो तब वे इसे आसानी से समझ सकें। इसके साथ ही दूसरे भाग के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को बरकरार रखा जा सके। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली’ के पहले भाग के अंत में एक सवाल था—कटप्पा ने ‘बाहुबली’ को क्यों मारा। इस सवाल का जवाब जानने के लिए दुनिया भर के दर्शक ‘बाहुबली’ के दूसरे भाग का इन्तजार बेसब्री से कर रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bahubali: the beginning will get release again
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bahubali the beginning, will get release again, director s-s- rajamouli, presenter k-ragvendra rao, 28 april, , bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved