• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे बादशाह और ईशा रिखी, फैंस से बोले - प्राइवेसी का सम्मान करें

Badshah and Isha Rikhi Part Ways 5 Months After Marriage; Ask Fans to Respect Their Privacy - Bollywood News in Hindi

मुंबई । रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे हैं। सोमवार को कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट के तहत इस बात की जानकारी दी है, जिससे दोनों के अलग होने की अटकलों पर विराम लग गया है। बादशाह और ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने अलग होने की बात कंफर्म करते हुए नोट जारी किया, जिसके जरिए उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करने की अपील की। लिखा, "मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"
उन्होंने आगे लिखा, "हम दोनों के अलग होने पर यह एकमात्र स्टेटमेंट है। हम दिल से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अंदाजा न लगाया जाए।"
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी, बाद में ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
यह बादशाह की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी जैसमीन मसीह से 2012 में हुई थी, जिनसे उनका साल 2020 में तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी भी है।
गौरतलब है कि दोनों के अलग होने की खबर तब आई, जब ईशा रिखी सलमान खान के होस्ट किए गए शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट बनकर जा सकती हैं।
ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे', 'अरदास' और 'हैप्पी गो लकी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Badshah and Isha Rikhi Part Ways 5 Months After Marriage; Ask Fans to Respect Their Privacy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: badshah, isha rikhi, rapper badshah, punjabi actress isha rikhi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved