मुंबई। योग गुरु बाबा रामदेव आगामी फिल्म ‘ये है इंडिया’ के प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं। वह इस फिल्म के गीत ‘सइयां सइयां’ में दिखेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोम हर्ष द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में गेवी चाहल और डियाना उप्पल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रामदेव ने एक बयान में कहा, ‘‘एक ऐसा देश जहां करोड़ों की आबादी है, एक ऐसा देश जहां वेदों की खोज हुई, उस देश के बारे में दुनिया भर के कुछ लोगों की गलत धारणा है। भारत सपेरों का देश नहीं रहा, अब यह उन्नत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। फिल्म ‘ये है इंडिया’ में भारत की बदली हुई तस्वीर दिखाई गई है। मैंने बहुत सोचने के बाद फिल्म का मजबूती से समर्थन करने का निर्णय लिया और मुझे उम्मीद है कि देश का हर नागरिक इस फिल्म को समर्थन देगा।’’
11 साल बाद भी फैंस अर्जुन कपूर को कहते हैं कृष मल्होत्रा, 2 स्टेट्स पर अभिनेता ने साझा की खास यादें
कोई धारणा बनाने से पहले 'फुले' देखें ब्राह्मण : निर्देशक अनंत महादेवन
'तुम्हें दिल्लगी' को रीक्रिएट करना मेरे लिए सम्मान और चुनौती की बात : जुबिन नौटियाल
Daily Horoscope