• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने की इस फिल्म की तारीफ

मुंबई। शाहरुख खान आम तौर पर रोमांस के बादशाह माने जाने जाते हैं, लेकिन यह फिल्म ‘बाजीगर’ में खलनायक के रूप में निभाए गए उनके किरदार का असर ही था, जिसने उन्हें प्रसिद्धि और शोहरत दिलाई। अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म ने सोमवार को 25 साल पूरे कर लिए। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस फिल्म के मशहूर संवाद ‘‘कभी-कभी जीतने के लिए कुछ हारना भी पड़ता है...और हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं’’ को दोहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ 53 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, ‘‘‘बाजीगर’ के 25 साल। एक ऐसी फिल्म जिसने मेरे करियर को परिभाषित किया और जिंदगीभर के लिए दोस्त दिए।’’
उन्होंने फिल्म के निर्देशकों और सह अभिनेत्रियों काजोल और शिल्पा शेट्टी का भी आभार जताया, जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाऐं निभाई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baazigar defines my career, says Shahrukh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baazigar, shahrukh khan, shah rukh khan, srk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved