आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपडा को लेकर बनाई गई फिल्म मेरी प्यारी बिंदु का तीसरा गीत ‘खोल दे बाहें जरा’ जारी कर दिया गया है। जनसत्ता के अनुसार हालांकि अभी इसका सिर्फ ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म का पहला गाना ‘माना के हम यार नहीं’ बेहद खूबसूरत गीत है, जिसे परिणीति चोपडा ने अपनी सुमधुर आवाज में गाया है। परिणीति के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने किसी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया। उनके इस डेब्यू को काफी पसंद किया गया। इसके बाद दूसरा गाना ‘हारेया’ रिलीज हुआ था। यह गाना एक लव सॉन्ग था। इस गाने को भी खासा पसंद किया गया। फिल्म का तीसरा गाना रेट्रो नंबर था जिसमें आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपडा मस्ती के मूड में नजर आए। अब यह चौथा गीत जारी किया गया है। मोनाली ठाकुर द्वारा गाये इस गीत में एक बंगाली ट्विस्ट सुनने को मिलता है। इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में व्यस्त चल रही अभिनेत्री परिणीति चोपडा दो साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इन दो सालों में उन्होंने अपनी काया को बदला है। अब वे बेहद खूबसूरत और छरहरी नजर आती हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरिज की चौथी इंस्टॉलमेंट हैं। मेरी प्यारी बिंदू से परिणीति सिंगिंग में अपना डेब्यू किया है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान परिणीति ने कहा वह इन सब चीजों को काफी एंजॉय कर रही हैं। मेरी प्यारी बिंदू के बाद गोलमाल मेरे लिए और दर्शकों के लिए अच्छा बदलाव होगा।
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
आगामी वर्ष अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन
Daily Horoscope