• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए आयशा जुल्का ने बहाया था ‘खून’

मुंबई। फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की रिलीज को 25 साल हो चुके हैं, लेकिन अभिनेत्री आयशा जुल्का के पास फिल्म से जुड़ी कई यादें हैं। उन्होंने फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और यहां तक कि अपना ‘खून’ तक बहाया था। आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में आयशा ने बताया कि कैसे मंसूर खान निर्देशित फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घट गई। फिल्म में अभिनेता आमिर खान, दीपक तिजोरी और देवेन भोजानी ने भी काम किया है। आयशा (45) ने बताया कि वह एक स्टेडियम में शूटिंग कर रही थीं, तभी एक कील लग जाने से उनका माथा जख्मी हो गया। आयशा ने कहा, ‘‘काफी खून बह रहा था और शूटिंग रोकनी पड़ी। हर कोई दौड़ता आया और आमिर चिल्लाते हुए स्पॉट बॉय से बर्फ लाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने जख्म पर बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा रखा और मैं सिर्फ उनके चेहरे के भावों और आसपास मौजूद लोगों को देख सकी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayesha Jhulka gave blood to Jo Jeeta Wohi Sikandar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayesha jhulka, jo jeeta wohi sikandar, actress ayesha jhulka, mansoor khan directorial, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved