• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करण वाही के बर्थडे बैश में 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ ओरी ने दिया अपना आइकॉनिक पोज

Auri strikes her iconic pose with the Khatron Ke Khiladi gang at Karan Wahi birthday bash - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई ओरी ने एक बार फिर अपने स्टार-स्टडेड मोमेंट्स की झलक फैंस के साथ साझा करते हुए, साउथ अफ्रीका में 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर आयोजित करण वाही के बर्थडे सेलिब्रेशन की मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी शो के कंटेस्टेंट्स के साथ अपना आइकॉनिक सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इन तस्वीरों में ओरी, टीवी के चर्चित स्टार्स रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, रूहानी शर्मा, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक भौमिक, हर्ष गुजराल और बर्थडे बॉय करण वाही के साथ अपना सिग्नेचर पोज देते नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ पूरी टीम साउथ अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशन के बीच जश्न का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही है। हालांकि इन खूबसूरत तस्वीरों में सबसे ज़्यादा ध्यान खिंच रहा है, हर पार्टी और गेट-टुगेदर को वायरल मोमेंट में बदल देने वाले ओरी का ट्रेडमार्क हैंड पोज।
फिलहाल फैंस भी ओरी की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग की शानदार बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। हंसी-मजाक, सेलिब्रेशन और ढेर सारी यादगार तस्वीरों के साथ ओरी का यह लेटेस्ट तस्वीरें, करण वाही के बर्थडे बैश की मस्ती को बखूबी दिखा रहा है और फैंस को 'खतरों के खिलाड़ी' के साउथ अफ्रीका शेड्यूल के ऑफ-कैमरा फन की एक खास झलक दे रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Auri strikes her iconic pose with the Khatron Ke Khiladi gang at Karan Wahi birthday bash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood desk, mumbai, orry, orhan awatramani, instagram update, star-studded photos, karan wahi birthday, khatron ke khiladi 15, kkk15, cape town, south africa, behind-the-scenes, show contestants, iconic pose, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved