• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अल्लू अर्जुन अभिनीत अपनी अगली फिल्म AA22xA6 के लिए लिवा ओएसिस पहुँचे एटली ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Atlee reached Liva Oasis for his next film AA22xA6 starring Allu Arjun and gave a big update about the film - Bollywood News in Hindi

मुंबई। क्रांति की दहलीज़ पर खड़े भारतीय सिनेमा के साथ दूरदर्शी निर्देशक एटली ग्लोबल सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ आ रहे हैं अपनी बहुप्रतीक्षित बड़ी फिल्म AA22xA6 को लेकर। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी वैश्विक इवेंट फिल्म बननेवाली है, क्योंकि अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके जानेमाने निर्देशक इसे ख़ास बनाने का कोई भी मौक़ा छोड़ना नहीं चाहते, फिर चाहे उन्हें शूटिंग के लिए किसी रेगिस्तानी जगह पर ही क्यों न जाना पड़े। फ़िलहाल 'जवान', 'थेरी' और 'मर्सल' जैसी शानदार मास एंटरटेनर फिल्में बना चुके चर्चित निर्देशक एटली अपनी इस फिल्म के हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए अबू धाबी के लिवा ओएसिस को संभावित लोकेशन के रूप में चुना है। गौरतलब है कि यहाँ के सुनहरे रेत की टीले, प्राकृतिक नज़ारे और भव्य परिदृश्य एटली के उस विजन से पूरी तरह मेल खाते हैं, जिसमें वह AA22xA6 को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक खूबसूरत अनुभव बनाना चाहते हैं। फिलहाल निर्देशक ने जब से फिल्म से जुड़ी यह बड़ी अपडेट साझा की है, उनके फैंस और दर्शक बेहद उत्साहित हैं। वे खुश हैं कि सन पिक्चर्स के साथ मिलकर उनके लोकप्रिय निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन एक ग्लोबल इवेंट लेकर आ रहे हैं। इसमें दो राय नहीं है कि 'पुष्पा: द रूल' की ग्लोबल सफलता के बाद अपनी अगली बड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, अपनी स्टार पावर और लोकप्रियता के साथ एटली की भव्य कहानी को ग्लोबल परिदृश्य के साथ जोड़ते हुए इस प्रोजेक्ट के साथ आसमान छूने को तैयार हैं।
तो ये बात तय है कि एटली की रोमांचक कहानी कहने की शैली और अल्लू अर्जुन की लार्जर दैन लाइफ उपस्थिति मिलकर फिल्म AA22xA6 के साथ एक सिनेमाई तूफ़ान खड़ा करने वाली हैं, जिसमें ग्लोबल तकनीशियनों की भागीदारी के साथ चौंकाने वाले एक्शन सीक्वेंस और भारतीय संवेदनाओं पर आधारित पूरी दुनिया को केंद्र में रखकर बनाई गई कहानी होगी। ऐसे में AA22xA6 एक मील का पत्थर साबित हो सकती है, जो भारतीय ब्लॉकबस्टर्स के भविष्य को नए आयाम देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Atlee reached Liva Oasis for his next film AA22xA6 starring Allu Arjun and gave a big update about the film
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atlee, allu arjun, aa22xa6, bollywood, indian cinema, global event film, pan-india star, jawan, pushpa 2, desert location, shooting, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved