• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगर दर्शकों को शो पसंद है, तो टाइम स्लॉट मायने नहीं रखता-काजल पिसल

As Sirf Tum moved to 6 p.m. slot, Kajal Pisal says story matters, not time slot - Bollywood News in Hindi

मुंबई । टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल 'सिर्फ तुम' में आशा का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर दर्शक शो को पसंद करते हैं, तो टाइम स्लॉट मायने नहीं रखता। एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें लगता कि टाइम स्लॉट ज्यादा मायने नहीं रखता। उन्होंने ऐसे शो में भी काम किया है, जो जल्दी और देर के टाइम स्लॉट पर प्रसारित होते थे। अगर दर्शक शो और कहानी को पसंद करते है, तो वे इसे मिस नहीं करेंगे, इसलिए मैं अपने शो के टाइम स्लॉट को पॉजिटिव तौर पर बदल रही हूं। आपको बता दें कि रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित 'सिर्फ तुम' पहले सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे प्रसारित किया गया था, अब कलर्स टीवी पर सोमवार से शनिवार तक शाम 6 बजे तक प्रसारित होगा। शनिवार को भी शो का प्रसारण होने की खुशी में काजल पिसल कहती है कि उन्हें अब दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए एक और दिन मिल गया है। एक टीम के रूप में वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
काजल 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'साथ निभाना साथिया' और 'नागिन 5' जैसे शो में काम कर चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-As Sirf Tum moved to 6 p.m. slot, Kajal Pisal says story matters, not time slot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirf tum, kajal pisal, kajal pisal says story matters, not time slot, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved