• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कल्कि 2989 AD को लेकर बोले अरशद वारसी, जोकर लग रहा था प्रभास

Arshad Warsi spoke about Kalki 2989 AD, Prabhas looked like a joker - Bollywood News in Hindi

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ के आसपास रही, लेकिन बावजूद धमाकेदार बिजनेस के फिल्म को क्रिटिक्स से खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। पब्लिक सेंटीमेंट भी इस फिल्म के बारे में खास पॉजिटिव नहीं था। बहुत से लोगों को फिल्म धीमी और बोरिंग लगी, फर्स्ट हाफ को लेकर इतनी शिकायतें आईं कि निर्देशक नाग अश्विन को भी इसके बिल्टअप को लेकर जवाब देना पड़ा। अब बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने भी फिल्म को लेकर सुपरस्टार एक्टर प्रभास को घेरा है। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के बारे में अरशद वारसी ने कहा, "मैंने कल्कि देखी, मुझे तो नहीं अच्छी लगी। मुझे बहुत तकलीफ होती है जब... अमित जी ने अविश्वसनीय काम किया है। मैं उस इंसान को कभी समझ ही नहीं पाता। मैं कसम से कहता हूं कि अगर हम लोगों में उस बंदे जैसी पावर हो ना, लाइफ बन जाए। वो बहुत अनरियल हैं।" जहां अरशद ने अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की, तो वहीं भैरवा का किरदार निभाने के लिए प्रभास को कोसा। अरशद वारसी ने कहा, "प्रभास, मुझे बहुत दुख है कि वो क्यों फिल्म में जोकर लग रहा था, क्यों? मैं उसे मैड मैक्स देखना चाहता हूं। मैं मेल गिस्बन जैसा देखना चाहता हूं। तुमने उसको क्या बना दिया यार। क्यों करते हो ऐसा? मुझे नहीं समझ में आता।" अरशद वारसी ने यूट्यूब पर समदीश भाटिया के साथ इंटरव्यू में बताया कि कैसे टेक्निकली बहुत एडवांस मूवी होने और अच्छी कमाई करने के यह दर्शकों का प्यार नहीं जीत पाई। मालूम हो कि फिल्म में प्रभास के किरदार को लेकर बहुत से लोगों ने शिकायत की थी कि उनके कैरेक्टर को सही ट्रीटमेंट नहीं मिला।
अरशद वारसी ने पिछले दिनों रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया। मुन्ना भाई एमबीबीएस फेम एक्टर ने कहा, "मैंने श्रीकांत देखी और मुझे बहुत पसंद आई। मुझे लगता है राजकुमार राव ने गजब का काम किया है। बहुत बढ़िया काम किया है उसने।" मुंज्या के बारे में अरशद ने कहा कि मैंने उस फिल्म के बारे में बहुत सारी पॉजिटिव चीजें सुनी हैं एक नए लड़के और शरवरी के साथ यह छोटी फिल्म है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arshad Warsi spoke about Kalki 2989 AD, Prabhas looked like a joker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arshad warsi spoke about kalki 2989 ad, prabhas looked like a joker, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved