मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने नवजात बेटे का हाथ पकड़े हुए अपनी एक प्यारी
तस्वीर साझा की है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे की एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है और साथ ही अर्जुन की उंगलियां दिख रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बेटे की तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘उफ’। इसके बाद उन्होंने ढेर सारी दिल की इमोजी भी बनाई।
गैब्रिएला ने भी एक अन्य पोस्ट में यही तस्वीर साझा की। इससे पहले भी अर्जुन ने बच्चे के साथ एक तस्वीर साझा की थी।
गौरतलब है कि अर्जुन ने अप्रैल में पुष्टि की थी कि गैब्रिएला और वह एक साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी, जिससे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।
ब्लैक सूट में शाहरुख खान का लुक देख दीपिका पादुकोण ने घायल होने का किया कमेंट
बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई दसरा, पहला सप्ताहांत 75 करोड़
अंबानी की पार्टी में ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें वायरल
Daily Horoscope