• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्जुन रामपाल के लिए व्यस्त रहेगा यह साल

Arjun Rampal reveals his packed year ahead - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अर्जुन रामपाल की इस साल कई फिल्में आने वाली हैं, ऐसे में उनके लिए यह साल व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। कोर्टरूम ड्रामा नेल पोलिश के साथ साल की शुरुआत करने के बाद आने वाले महीनों में उनकी पांच प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वह व्यस्त रहने वाले हैं। अर्जुन ने आईएएनएस से कहा, "मैंने अब्बास-मस्तान जी के साथ 'पेंटहाउस' नामक एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब मैं 'धाकड़' की शूटिंग शुरू करूंगा। उसके बाद, मैं 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' की शूटिंग फिर से शुरू करूंगा। मैंने उस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी, तभी मुझे कोविड -19 संक्रमित होने का पता चला था, इसलिए अब मैं शूटिंग पूरी करूंगा। इसके बाद, मैं 'द फाइनल कॉल' के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दूंगा और फिर अपर्णा सेन के साथ 'द रेपिस्ट' की शूटिंग करूंगा। नेल पोलिश को लेकर उन्होंने कहा, "यह प्रतिभाशालीकलाकारों और क्रू टीम के साथ काम करने का एक शानदार अनुभव था। इस फिल्म के निर्देशक, बग्स (भार्गव कृष्णा), वास्तव में प्यारे इंसान हैं और अभिनेताओं और क्रू टीम का ख्याल रखते हैं। मुझे इसकी स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प और आकर्षक लगती है। लोग फिल्म की सराहना कर रहे हैं और यही सबसे अच्छा अहसास है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjun Rampal reveals his packed year ahead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun rampal, arjun rampal reveals his packed year ahead, nail polish, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved