• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्जुन रामपाल ने मां ग्वेन को किया याद, बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

Arjun Rampal remembers his mother Gwen, shares emotional post on her birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को अपनी मां ग्वेन रामपाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, बताया कि वे आज भी परिवार के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मां, आज भी हम सब आपको याद करके आपका जन्मदिन मनाते हैं। मुझे आपकी बहुत याद आती है क्योंकि आपके जैसा कोई नहीं है। मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं।" अभिनेता की मां ग्विन रामपाल पेशे से एक स्कूल टीचर थीं और उन्होंने देवलाली (नासिक) के सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ाया था। ग्वेन रामपाल का लंबी बीमारी के बाद 27 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। वह ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ लंबी और कड़ी जंग लड़ी थी।
अभिनेता की बात करें, तो 'धुरंधर' और इसके सीक्वल की सफलता के बाद हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता मलयालम सुपस्टार मोहनलाल भी होंगे। इसके अलावा, भाग्यश्री बोरसे, एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी नजर आएंगे।
पहले फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर 'एल367' था, बाद में इसका नाम 'ऑपरेशन गंगा' रखा गया। 'ऑपरेशन गंगा' भारत के उस बचाव मिशन को कहा जाता है, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों, जिनमें हजारों छात्र भी शामिल थे, को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था। 'ए नेशन'स प्रॉमिस' टैगलाइन वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा', अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भारत द्वारा चलाए गए सबसे साहसिक और दिलचस्प ऑपरेशनों में से एक पर आधारित होगी।
फिल्म का निर्माण 'श्री गोकुलम मूवीज' के बैनर तले किया जा रहा है। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने 'धुरंधर' और 'किल' में काम किया है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'ऑपरेशन गंगा' का म्यूजिक दे रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjun Rampal remembers his mother Gwen, shares emotional post on her birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun rampal remembers his mother gwen, arjun rampal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved