• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्जुन रामपाल ने बेटे अरिक को वर्चुअल दुनिया के समक्ष पेश किया

Arjun Rampal introduces son Arik to the world on Instagram - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल के बेटे का आज पहला जन्मदिन है। इस मौके पर अभिनेता ने अपने बेटे को वर्चुअल दुनिया के सामने पेश किया। बेटे के जन्मदिन पर अर्जुन और गैब्रिएला बेहद खुश हैं। जोड़ी ने साल भर से बेटे अरिक के चेहरे को छुपाकर रखा था। अरिक के पहले जन्मदिन पर अर्जुन ने उसके फोटोज को साझा किया।

अर्जुन ने अरिक की शेयर फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, "आज अरिक का पहला जन्मदिन है और उनका इंस्टाग्राम के अपने परिवार से रूबरू होने का भी वक्त है। आप सभी के धैर्य रखने का और हमें ढेर सारा प्यार देने का शुक्रिया। मिलिए छोटे रामपाल अरिक से। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे।"

अर्जुन ने पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अपनी बेटियों मायरा और माहिका सहित परिवार के साथ अरिक की सोलो तस्वीरों को साझा किया।

अभिनेता ने अरिक का एक वीडियो भी साझा किया।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरा बच्चा। इस लवली वीडियो के लिए मेरी सुपर टैलेंटेड माहिका रामपाल को धन्यवाद।"

अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjun Rampal introduces son Arik to the world on Instagram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun rampal, arjun rampal introduces son arik, instagram, arik, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved