• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार के लिए आए अर्जुन कपूर ने कही यह बात

Arjun Kapoor comment abouut Namste England - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि आज के युवा स्वच्छता को लेकर काफी जागरूक हैं। एनडीटीवी-डेटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया क्लीनाथॉन 2018 के पांचवें संस्करण में अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रचार के सिलसिले में परिणीति चोपड़ा, विपुल अमृतलाल शाह और अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे अर्जुन ने संवाददाताओं को संबोधित किया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि लोग भारत में स्वच्छता को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, बहुत ही बुनियादी स्तर पर, मैं यह विश्वास करना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षित हो रहे हैं। हम आज, कल या उसके बाद बदलाव नहीं देख सकते लेकिन मुझे लगता है कि जब आप इसके बारे में बात करना शुरू करते हैं, तो हमारे बाद की पीढिय़ों में इसका बदलाव होगा क्योंकि यह उनके बचपन से शुरू होगा। उन्होंने कहा, मैं देख सकता हूं कि बच्चे और युवा पीढ़ी काफी जागरूक हैं और अपने आसपास के इलाकों में स्वच्छता को लेकर सचेत है। नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjun Kapoor comment abouut Namste England
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun kapoor, namste england, parineeti chopra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved