• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिनेमाघरों में फिर गूंजेंगी तालियाँ, फाइटर के संवादों में है इतना दम

गत वर्ष गणतंत्र दिवस पर पठान के जरिये सिनेमाघरों में धूम मचाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द एक बार फिर से गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को देशभक्ति की नई मिसाल दिखाने जा रहे हैं। अपने टीजर जारी होने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता नजर आई थी, जो ट्रेलर जारी होने के बाद परवान चढ़ गई है। ट्रेलर ने दर्शकों को फिल्म का दीवाना बना दिया है। दर्शकों द्वारा ट्रेलर में दिखाए गए संवादों की जबरदस्त तारीफ की जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद तो सभी को यकीन हो गया कि इंडिया की 'पहली एरियल एक्शन फिल्म' कही जा रही 'फाइटर' में एक्शन बहुत दमदार होने वाला है। 'फाइटर' के ट्रेलर में वो सबकुछ है जो इस गणतंत्र दिवस पर थिएटर्स में जनता की भीड़ जुटाने वाला है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के साथ एक दमदार कास्ट है जिसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख जैसे नाम हैं। 'फाइटर' में हवाई एक्शन तो सांस थाम लेने वाला है ही, साथ ही विजुअल्स भी शानदार लग रहे हैं। ऊपर से ऋतिक और दीपिका के किरदारों में लव स्टोरी का एंगल तो जनता को दिलचस्प लगेगा ही। मगर इसके साथ ही इस एक्शन एंटरटेनर में एक और मसाला बहुत दमदार तरीके से भरा गया है जो थिएटर्स में ऑडियंस की सीटियां और तालियां जमकर बटोरने वाला है- और ये मसाला है फिल्म के संवाद। IMDB के अनुसार, 'फाइटर' में अब्बास दलाल और हुसैन दलाल ने संवाद लिखे हैं और उनके साथ विस्वापति सरकार ने एडिशनल संवादों में योगदान दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति का हाई डोज लेकर आ रही 'फाइटर' में इन राइटर्स ने ऐसे संवाद लिखे हैं जो थिएटर्स में जनता को क्रेजी करने के लिए पर्याप्त हैं। आइए डालते हैं एक नजर फाइटर के दमदार संवादों पर—
फाइटर
वो नहीं है जो अपना टारगेट अचीव करता है, बल्कि वो है जो उन्हें ठोक देता है।

बॉम्ब
ब्लास्ट, 26/11 और अब पुलवामा पिछले 50 सालों में किसी सरकार ने उनकी इन हरकतों का मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया लेकिन अब बस... उन्हें दिखाना पड़ेगा कि 'बाप कौन है'
ईंट
का जवाब पत्थर से देने आए हो? नहीं, धोखे का जवाब बदले से...!

दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई, पर वतन से हसीं सनम नहीं होता
हीरों में चमक कर, सोने से लिपट कर मरते हैं कई... पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता!

PoK का मतलब है पाकिस्तान ऑक्यूपाईड कश्मीर। तुमने ऑक्यूपाई किया है... मालिक हम हैं!

तुझ जैसे टेररिस्ट की वजह से अगर हम बदतमीजी पर उतर आए, तो तुम्हारा हर मोहल्ला आई. . पी. बन जाएगा- इंडिया ऑक्यूपाईड पाकिस्तान।

2024 की सबसे बड़ी इंडियन फिल्मों में से एक 'फाइटर', 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए शुरू से ही माहौल दमदार बन रहा है और सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस ग्रैंड प्रोजेक्ट में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाले सारे लक्षण नजर आ रहे हैं। निर्माता पहले ही बता चुके हैं कि ये एक फ्रैंचाइजी फिल्म होगी। अब सारी नजरें इस बात पर होंगी कि 'फाइटर' थिएटर्स में कैसा धमाका करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applause will echo in theaters again, there is so much power in the dialogues of Fighter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: applause will echo in theaters again, there is so much power in the dialogues of fighter, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved