• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपारशक्ति खुराना की पहली साउथ फिल्म 'रूट' का फर्स्ट लुक आउट, गंभीर अवतार में आए नजर

Aparshakti Khuranas First South Film Root First Look Out, Seen in a Serious Avatar - Bollywood News in Hindi

मुंबई। हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता अपारशक्ति खुराना अब साउथ सिनेमा की तरफ रुख कर रहे हैं। वे जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' में नजर आएंगे। सूर्यप्रताप एस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपारशक्ति की डेब्यू फिल्म है। इसमें उनके वे तमिल एक्टर गौतम कार्तिक के साथ नजर आएंगे। सोमवार को अपारशक्ति ने अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस लुक में वे काफी शांत और गंभीर स्वभाव वाले नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ अभिनेता ने लिखा, "रूट की दुनिया से दूसरी झलक – यहीं से सब शुरू होता है।"
साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर पर आधारित फिल्म 'रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम' को वेरस प्रोडक्शंस के बैनर तले शेख मुजीब, राजराजन ज्ञानसंबंदम, संजय शंकर और धनिष्टन फर्नांडो ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म की शूटिंग चेन्नई और कई दूसरी जगहों पर बड़े पैमाने पर की गई है। इसमें गौतम राम कार्तिक और अपारशक्ति खुराना के अलावा नारायण, भव्या त्रिखा, वाई.जी. महेंद्र, पावनी रेड्डी, लिंगा और आरजे आनंदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अपारशक्ति ने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन दर्शकों के बीच उन्हें पहचान आमिर खान की फिल्म दंगल से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने बबीता और गीता के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'स्त्री', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'लुकाछिपी' और 'हेलो' जैसी फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता है। अब वे साउथ सिनेमा में कदम रखकर अपनी एक्टिंग को उभार रहे हैं।
अब हिंदी सिनेमा के बाद अब फिल्म 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' अपारशक्ति के करियर में एक नया अध्याय साबित हो सकती है, जहां वे हिंदी के अलावा, तमिल दर्शकों को भी खुश करने की तैयारी में हैं।
अभिनेता जल्द ही इम्तियाज अली की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'साइड हीरोज' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे अभिषेक बनर्जी और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे। इस बात की घोषणा खुद इम्तियाज अली ने की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aparshakti Khuranas First South Film Root First Look Out, Seen in a Serious Avatar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, hindi cinema, actor aparshakti khurana, south cinema, film root - running out of time\r\n, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved