• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फोर्ब्स की एशिया 30 अंडर लिस्ट में शामिल हुई अनुष्का

Anushka named in forbes under 30 asia list - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अभी अपनी फिल्म की शूटिंग सुई धागा में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में बॉलीवुड में खूब नाम कमा लिया है। हाल ही में फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 की लिस्ट में शामिल किया गया है। साथ ही भारत के 65 युवाओं को सम्मानितों की सूची में शामिल किया गया है। ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली 22 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी इस सूची में हैं।
फोर्ब्स ने 300 युवाओं को इसमें जगह दी है। 29 साल की अनुष्का ने इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। बता दें कि अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में मॉडल के तौर पर की थी। साल 2008 में उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' आई थी। इस फिल्म के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। जिसमें 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'पीके', 'बॉम्बे वेलवेट', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'जब हैरी मेट सेजल' शामिल है। अब अनुष्का एक्टिंग के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस कर रही हैं। पिछले ही साल उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी ती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anushka named in forbes under 30 asia list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anushka sharma, named in forbes, under 30 asia list, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved