• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई में अनुपम खेर को हुए 44 साल, सुनाया उतार-चढ़ाव भरे सफर का किस्सा

Anupam Kher completes 44 years in Mumbai, tells the story of his journey full of ups and downs - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुंबई में बिताए अपने 44 साल के सफर को याद किया। अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें इस शहर में समय बिताए 44 साल हो चुके हैं, जो उतार-चढ़ाव से भरे रहे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “आज मुझे मुंबई आए 44 साल हो गए! धन्यवाद! मेरे प्यारे मुंबई शहर, इन उतार-चढ़ाव से भरे, लेकिन बहुत ही खूबसूरत और सार्थक सालों के लिए! आगे भी मेरा ख्याल रखना! जय हो!"
वीडियो में अनुपम खेर कहते नजर आए, “आज से 44 साल पहले 3 जून 1981 में मैं मुंबई आया था। यह 44 साल का सफर कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला। यह बहुत ही बेहतरीन साल रहे। उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी होनी चाहिए। कभी बिखरी हुई तो कभी समेटी हुई, कभी उत्साह भरी तो कभी निराशा भरी। मगर इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है और आप लोगों ने भी मुझे बहुत प्यार दिया है। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।”
खेर पोस्ट में आगे कहते नजर आए, “जिंदगी के 44 साल बहुत होते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आप लोगों से इतना प्यार मिला। मैं ऊपर वाले की दया से काम करता जा रहा हूं, तो इस प्यार को बरकरार रखिए, बहुत-बहुत धन्यवाद।”
अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए खेर 23 साल बाद निर्देशन की कमान को संभालने जा रहे हैं। अभिनेता लगातार पोस्ट शेयर कर दर्शकों को कलाकारों से भी मुलाकात करवाते रहते हैं।
खेर फिल्म के कलाकारों और उनके किरदार के नाम से भी धीरे-धीरे पर्दा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नसीर, करण टैकर और पल्लवी जोशी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
अनुपम खेर के निर्देशन में तैयार फिल्म में ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरावनी ने संगीत दिया है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है।
'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anupam Kher completes 44 years in Mumbai, tells the story of his journey full of ups and downs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, anupam kher, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved