शाहिद
कपूर के साथ अर्जुन रेड्डी के हिन्दी रीमेक वर्जन से अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करने
वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपनी अगली हिन्दी फिल्म एनिमल को लेकर इन दिनों खासे
चर्चा में हैं। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्मों के सामने
आ रही थी लेकिन ऐन वक्त पर निर्णय बदलते हुए इसे 1 दिसम्बर को प्रदर्शित करने की घोषणा
की गई। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें रणबीर कपूर की मुख्य
भूमिका है। हाल ही
रणबीर का फर्स्ट लुक
सामने आया था, जिसे
देख हर किसी ने
तारीफ की। अब 'एनिमल'
से दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का
फर्स्ट लुक पोस्टर भी
सामने आ गया। साथ
ही फिल्म के टीजर रिलीज
को लेकर भी बड़ी
अपडेट दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुरुवार (21 सितंबर) को फिल्म समीक्षक
तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक
इंस्टाग्राम हैंडल पर 'एनिमल' से
अनिल कपूर का फर्स्ट
लुक पोस्टर शेयर किया। इसमें
अनिल का तगड़ा अंदाज
है। तरण ने लिखा कि
'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर
को सुबह 10 बजे रिलीज किया
जाएगा। अनिल कपूर ने
भी यही पोस्टर अपने
ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया
है और लिखा है-
''जानवर के पापा, बलवीर
सिंह।''
अनिल का ये लुक
सोशल मीडिया पर खूब शेयर
किया जा रहा है।
पिछले साल रणबीर ने
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए खूब
वाहवाही लूटी थी। रणबीर
के एक्शन वाले रूप को
खूब सराहना मिली थी। एनिमल में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ बॉबी देओल
भी अहम् भूमिका में नजर आएंगे।
दिशा परमार ने बेटी नव्या की झलक की साझा, पसंदीदा गेम का किया खुलासा
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए सलमान खान, सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान
इंदिरा कृष्णन ने एनिमल के लिए रश्मिका, रणबीर के साथ लिया शूटिंग का आनंद
Daily Horoscope