• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अनिल कपूर ने ऐसे दी फन्ने खां की शुटिंग शुरू होने की सूचना

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने आगामी फिल्म फन्ने खां की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसे बेहद खास फिल्म करार दिया। अनिल ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, और यहां कुछ नए और बेहद खास की शुरुआत के लिए क्लैप। शुरुआती दिन सर्वश्रेष्ठ दिन। फन्ने खां। शूटिंग शुरू। इससे पहले अनिल द्वारा साझा की गई फिल्म की फस्र्ट लुक में अनिल सुनहरे रंग की जैकेट पहने दिखाई दिए थे। ऑस्कर नामांकित डच फिल्म एव्रीबडीज फेमस की आधिकारिक रीमेक फन्ने खां अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी और इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। ऐश्वर्या और अनिल बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anil Kapoor shares information of Fanney Khan movie shooting on twitter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil kapoor, share, information, fanney khan movie, shooting on twitter, bollywood star anil kapoor, taal, hamara dil aapke paas hain, aishwarya rai bachchan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved