• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनिल कपूर ने बढ़ाया जवानों का जोश, 'भारत भूलता नहीं है, माफ भी नहीं करता'

Anil Kapoor boosted the spirits of the soldiers, India does not forget, it does not forgive either - Bollywood News in Hindi

मुंबई । दिग्गज बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भारत की एकता और मजबूती पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही देश के अंदर अलग-अलग मतभेद हों, लेकिन जब बात सेना की होती है, तो पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा होता है। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय सेना की बहादुरी के नाम एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि भारत किसी भी खतरे का डटकर जवाब देता है।
उन्होंने लिखा, ''जो करने की जरूरत थी, वही किया गया। ऐसा कौन-सा परिवार है, जिनके सदस्यों के बीच मतभेद नहीं होते, लेकिन जब बात देश की आती है, तो हम सब एक हैं। हमेशा से रहे हैं और हमेशा रहेंगे। अपनी सशस्त्र सेनाओं के प्रति आभारी हूं कि वे बहादुरी से डटकर मुकाबला करते हैं। भारत भूलता नहीं है। भारत माफ नहीं करता है। जय हिंद...जय हिंद की सेना!''
वहीं अन्य हस्तियां भी सेनाओं का हौसला बढ़ा रही हैं।
हाल ही में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''भारत केवल एक देश नहीं है, यह एक भावना है, एक अहसास है जो लोगों को दिल से जोड़ता है। एकता का बंधन है जो जाति, धर्म, भाषा या पृष्ठभूमि से परे है। हम सभी पहले भारतीय हैं, और हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम भारत के लोग अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर कभी जरूरत पड़ी, तो हर भारतीय उनके साथ खड़ा होगा, न सिर्फ भावनात्मक रूप से, बल्कि वास्तविक कार्रवाई में भी। चाहे जो करना पड़े।''
उन्होंने कहा, ''आइए याद रखें: हमारी विविधता हमारी सुंदरता है, लेकिन हमारा राष्ट्र हमेशा पहले आता है। हमें कभी भी भारत को तोड़ने या उसका अपमान करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। यह देश उन्हीं का है जो इसे प्यार और वफादारी से सम्मान देते हैं।'' उन्होंने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, ''आइए एकजुट हों, एक राष्ट्र के रूप में एक साथ रहें। गर्वित भारतीय।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anil Kapoor boosted the spirits of the soldiers, India does not forget, it does not forgive either
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: soldiers, anil kapoor, india, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved