• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नानी व मृणाल ठाकुर के साथ हाय नन्ना में नजर आएंगे अंगद बेदी

Angad Bedi will be seen in Hi Nanna with Nani and Mrunal Thakur - Bollywood News in Hindi

अंगद बेदी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए अंगद को फैंस को खूब प्यार मिला। फिल्म में अंगद की एक्टिंग की काफी सराहना हुई। अब 'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद अंगद बेदी साउथ फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। दरअसल एक्टर 'हाय नन्ना' जैसे मेगा प्रोजेक्ट के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म में अपनी शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए अंगद बेदी नानी के साथ काम करते नजर आएंगे। 'हाय नन्ना' में अंगद की 'लस्ट स्टोरीज 2' की को-एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि यह नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'हाय नन्ना' से अपने साउथ डेब्यू को लेकर अपने एक साक्षात्कार में अंगद बेदी ने कहा, वास्तव में इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बाद दोबारा डेब्यू करना अच्छा लग रहा है। यह सिनेमा के लिए एक अद्भुत समय है, खासकर जब किसी फिल्म के लिए प्यार और सराहना हर जगह से आ रही है, चाहे वह किसी भी भाषा में बनी हो। मुझे इतनी दिल छू लेने वाली कहानी के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।" मृणाल ठाकुर, नानी और अंगद बेदी स्टारर 'हाय नन्ना' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसे शौरयुव ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। उम्मीद है कि यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत हेशम अब्दुल वहाब द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पहले 'द ग्रेट इंडियन किचन' और 'वायरस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


अंगद बेदी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म 'काया तरन' से की थी। 2002 के गुजरात दंगों पर बनीं इस फिल्म में अंगद की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह फालतू, रंगीला, उंगली, पिंक, डियर जिंदगी, टाइगर जिंदा है, सूरमा, द जोया फेक्टर और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Angad Bedi will be seen in Hi Nanna with Nani and Mrunal Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: angad bedi will be seen in hi nanna with nani and mrunal thakur, lust stories-2 mranal thakur, neena gupta, kajol, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved