• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बचपन की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर अनन्या ने शनाया को किया बर्थडे विश

Ananya wished Shanaya on her birthday wearing a T-shirt with a childhood photo. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता संजय कपूर और पत्नी महीप कपूर की लाडली और अभिनेत्री शनाया कपूर सोमवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने उन्हें बधाई दी। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह काली टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर छोटी शनाया की तस्वीर छपी है। उन्होंने इस कैजुअल आउटफिट के साथ बेज कलर का बॉटम और ब्राइट पिंक हैंडबैग कैरी किया है। एक और सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या ने शनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। इसमें बर्थडे गर्ल ब्लैक ऑफ-शोल्डर आउटफिट में एक सिंगल कैंडल वाले केक की तरफ झुकती हुई नजर आईं। अपनी दोस्त को विश करते हुए अनन्या ने लिखा, "लव ऑफ माय लाइफ, हैप्पी बर्थडे माय शनाया पपाया।"
फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, "बिना कहे बताओ कि तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे है।"
बता दें, अनन्या और शनाया बचपन से ही करीबी दोस्त हैं। उनकी माताएं, भावना पांडे और महीप कपूर भी दशकों से अच्छी दोस्त हैं और उनके बीच गहरा बॉन्ड है।
अभिनेता संजय कपूर ने भी बेटी शनाया को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शनाया के बचपन से लेकर अभी तक की बहुत सारी वीडियो शामिल हैं। संजय कपूर ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो, शनाया कपूर।"
शनाया कपूर ने वर्ष 2020 की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। इसके बाद वह नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी नजर आई थीं। उनकी पहली फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की 'बेधड़क' घोषित की गई थी, लेकिन यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही टाल दी गई।
शनाया ने अपना आधिकारिक अभिनय डेब्यू वर्ष 2025 में आई फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से किया, जिसमें वे अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ दिखाई दी थीं। फरवरी 2026 में उनकी दूसरी फिल्म 'तू या मैं' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने आदर्श गौरव के साथ काम किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ananya wished Shanaya on her birthday wearing a T-shirt with a childhood photo.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress shanaya kapoor, shanaya kapoor, actor sanjay kapoor, sanjay kapoor, maheep kapoor, actress ananya panday, ananya panday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved