• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

An 8-foot-long snake entered Shah Rukh Khan Mannat, rescued by a forest department team. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, उनके बंगले में दो सांप दिखाई दिए। सांप नजर आते ही बंगले के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के बाद एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, सांप को सबसे पहले बंगले के गार्ड ने देखा था। उसे देखते ही सुरक्षा को लेकर तुरंत वन विभाग को फोन किया गया। इस पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ सांप रेस्क्यू करने वाले विक्की दुबे भी 'मन्नत' पहुंचे। टीम ने पूरे परिसर में तलाशी ली। इस दौरान एक सांप बंगले के गार्डन में बने शेड के अंदर छिपा हुआ मिला।
विक्की दुबे ने सांप को सावधानी से बाहर निकाला और बताया कि यह करीब आठ फीट लंबा धामण नस्ल का सांप है। धामण को इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है और यह सांप जहरीला नहीं होता।
हालांकि, रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम की पकड़ में आने से पहले ही दूसरा सांप वहां से निकल गया। उसे पकड़ने के लिए काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
वन विभाग की ओर से यह माना गया कि दूसरा सांप संभवत: बंगले के परिसर से बाहर निकल गया होगा।
बता दें कि 'मन्नत' में इस समय मरम्मत का काम भी चल रहा है। इसी वजह से शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ बंगले में नहीं रह रहे हैं। वह बांद्रा के एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं।
मुंबई में फिल्मी सितारों के घरों में सांप पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी साल अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में भी सांप दिखाई दिया था। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाकर उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An 8-foot-long snake entered Shah Rukh Khan Mannat, rescued by a forest department team.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shah rukh khan, mannat, shah rukh khan mannat, mannat snake, shah rukh khan snake, mannat snake rescue, shah rukh khan bungalow, 8 feet snake, dhaman snake, indian rat snake, snake rescue mumbai, forest department mumbai, vicky dubey, mannat mumbai, salman khan galaxy apartments, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved