• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

Amitabh Bachchan wittily comments on the misinterpretation of his blog: To hell with the truth, its business - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ब्लॉग पर अपनी मन की बातें करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि उनके ब्लॉग पोस्ट को किस तरह से दर्शकों के सामने दिखाया जाता है और समझा जाता है। मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में लिखा, "और काम जारी है, इस त्योहार की रौनक के बीच अपनों के घर जाने का न्योता जब वे 'गणपति' को घर लाते हैं। आशीर्वाद लेने के लिए और ब्लॉग पर लिखी बातों के अजीब-ओ-गरीब मतलब निकाले जाने की विसंगतियां, जो हंसी से भी परे हैं।" त्योहारों के जश्न के बीच गणपति का स्वागत करने वाले घरों में जाते हुए, अमिताभ बच्चन ने खबरों में 'सबसे पहले' बनने की होड़ पर बात की। उन्होंने कहा कि ध्याव पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को नरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने आगे लिखा, "लोगों के बीच सबसे पहले आने की बेचैनी, ताकि उन्हें ध्यान और पैसा मिल सके, भले ही इसके लिए बात का गलता मतसब निकालना पडे या खबर देने वालों को ही भाष की सही समझ न हो। यही आज के दिन हंसी का बात है।"
उन्होंने आगे लिखा, "इसे सच दिखाने के लिए फालतू और गलत बातें जोड़ देना, ताकि वह असली लगे, यह उस पल की कीमत पर किया गया बिजनेस है जो कभी हुआ ही नहीं था।"
आखिर में उन्होंने लिखा, "खरीदा हुआ कंटेंट है, तो उसे अपनी लागत वसूल तो करनी ही है, यह बिजनेस है और सच्चाई भाड़ में जाए। आह मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे इस ब्लॉग की बात को तोड़-मरोड़ कर क्या बनाया जाएगा और अब मैं आराम करता हूं।"
मेगास्टार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर शांति, खुशहाली और संपन्नता की भी कामना की। उन्होंने लिखा, "गणपति का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। शांति, समृद्धि और खुशी के लिए।”
गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत गणेश की मूर्तियों की स्थापना से होती है, जो घरों में अकेले और बड़े पंडालों में सबके सामने होती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amitabh Bachchan wittily comments on the misinterpretation of his blog: To hell with the truth, its business
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved