• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नींद न आने से परेशान अमिताभ, जिम रूटीन भी बिगड़ा, बोले- मन कहता है हां, लेकिन शरीर कहता है थोड़ा रुक जाओ

Amitabh Bachchan, troubled by sleeplessness, said his gym routine has been disrupted. He said, My mind says yes, but my body says wait a bit. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत, नींद और फिटनेस को लेकर कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों उन्हें कभी-कभी नींद आने में परेशानी होती है। वहीं, वह एक बार फिर नियमित रूप से जिम जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उम्र के साथ शरीर की अपनी सीमाएं भी महसूस होने लगी हैं। अमिताभ ने कहा कि एक्सरसाइज करने के लिए उनका मन तो तैयार रहता है, लेकिन कई बार शरीर उन्हें थोड़ा आराम करने का इशारा देता है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सुबह जल्दी उठने से लेकर लिखने के दौरान आने वाली परेशानियों तक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछली रात ब्लॉग पूरा न कर पाने की बात उनके मन में चलती रही, जिसके चलते वह सुबह जल्दी उठ गए। इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉग लिखते समय अक्षरों का फॉन्ट साइज बदलने में आ रही परेशानी भी साझा की।
उन्होंने लिखा, ''ब्लॉग लिखते समय अभी भी अक्षरों का फॉन्ट साइज बदलने में परेशानी हो रही है। अगर किसी को इसका तरीका पता है तो मुझे समझाएं। मैंने गूगल पर भी देखा, लेकिन वहां दिए गए निर्देश समझ नहीं आए। आज थोड़ी जल्दी उठ गया, क्योंकि मन में यही चल रहा था कि कल रात ब्लॉग लिख लेना चाहिए था। अब उम्मीद है कि दोबारा नींद आ जाएगी, अगर नींद आई तो।''
अमिताभ ने आगे बताया कि इंटरनेट पर नींद लाने के लिए कई तरह के शारीरिक व्यायाम और तरीके बताए जाते हैं। उन्होंने इनमें से कई आजमाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने पुराने तरीकों को बेहतर बताया।
उन्होंने लिखा, ''इंटरनेट पर नींद लाने के लिए कई तरह के शारीरिक तरीके बताए जाते हैं। मैंने सब आजमाकर देख लिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए सबसे अच्छा है कि प्राकृतिक तरीके से सोने की कोशिश की जाए। कंबल में घुसकर उसी तरह सिमटकर सो जाओ, जैसे दुनिया में आने से पहले मां के गर्भ में थे। और बस, नींद आ जाती है। खर्राटे भी शुरू हो जाते हैं। अब जम्हाई आ रही है, जो ऑक्सीजन की कमी का संकेत है। इसलिए अब आराम करने चलता हूं।''
अमिताभ ने अपनी फिटनेस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि इन दिनों उनका जिम जाना नियमित नहीं हो पा रहा है और वह फिर से अपनी एक्सरसाइज की दिनचर्या पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार काम करने से शरीर और दिमाग दोनों पर असर पड़ता है, इसलिए अब उन्हें अपनी सेहत पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत महसूस हो रही है।
उन्होंने 'डोंट लेट द ओल्ड मैन इन' यानी 'अपने अंदर के बूढ़े इंसान को हावी मत होने दो' का जिक्र करते हुए लिखा कि फिट रहना कहना आसान है, लेकिन इसके लिए लगातार कोशिश करनी पड़ती है।
अमिताभ ने लिखा, ''जिम जाने की दिनचर्या थोड़ी बिगड़ गई है, इसलिए इसे फिर से नियमित करने की कोशिश कर रहा हूं। लगातार काम करने से शरीर और दिमाग दोनों थक जाते हैं और ऐसे में खुद पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। मन कहता है कि हां, एक्सरसाइज करो, लेकिन शरीर कहता है- थोड़ा रुको दोस्त। अपने अंदर के बूढ़े इंसान को हावी मत होने दो। यह कहना आसान है, लेकिन करना मुश्किल। फिर भी कोशिश करनी होगी और मैं करूंगा।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amitabh Bachchan, troubled by sleeplessness, said his gym routine has been disrupted. He said, My mind says yes, but my body says wait a bit.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, megastar amitabh bachchan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved