• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

Amitabh Bachchan highlights the special connection between music and autism; shares a heartwarming story about a child on KBC - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान संगीत और ऑटिज्म के बीच संभावित संबंध पर अपनी राय रखी। शो में कंटेस्टेंट ऋषभ से बात करते हुए अमिताभ ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुना था, जिसमें ऑटिज्म से जूझ रहे एक छोटे बच्चे ने पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बजाकर सबको हैरान कर दिया था। शो में बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा, ''पता नहीं क्यों, मुझे ऐसा लगता है कि ऑटिज्म से जूझ रहे लोगों को संगीत से खास लगाव होता है। जब उनकी स्थिति में सुधार होता है या वे अपने मन की बात जाहिर कर पाते हैं, तो संगीत से उनका जुड़ाव देखने को मिलता है।'' अमिताभ बच्चन ने एक छोटे बच्चे का किस्सा सुनाया और कहा, ''मैंने कहीं एक परिवार के बारे में सुना था, जिसमें एक बच्चा ऑटिज्म से जूझ रहा था। वह बच्चा न तो ठीक से बोल पाता था और न ही अपनी बात दूसरों तक पहुंचा पाता था। उसकी स्थिति को लेकर माता-पिता भी काफी चिंतित रहते थे। बच्चे को कहीं साथ लेकर जाना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता था।''
अमिताभ ने कहा, ''उस परिवार का घर दो मंजिला था। परिवार के लोग ऊपर की मंजिल पर रहते थे और नीचे एक पियानो रखा हुआ था। एक रात काफी देर से माता-पिता को नीचे से पियानो बजने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ध्यान से सुना, तो पियानो पर मशहूर संगीतकार चोपिन और बीथोवेन की धुनें बज रही थीं। आवाज सुनकर परिवार के लोगों को हैरानी हुई कि इतनी रात गए पियानो कौन बजा रहा है।''
उन्होंने आगे बताया, ''जब परिवार के सभी सदस्य नीचे पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका चार-पांच साल का बच्चा पियानो बजा रहा था। बच्चा पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बिल्कुल सही तरीके से बजा रहा था। यह देखकर उनके माता-पिता भी हैरान रह गए।''
इस किस्से का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ''मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऑटिज्म और संगीत के बीच भी एक संबंध है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप देश के लिए और अपने लिए अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amitabh Bachchan highlights the special connection between music and autism; shares a heartwarming story about a child on KBC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kbc, amitabh bachchan, megastar amitabh bachchan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved