• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन 3 अभिनेत्रियों को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं आलिया, जमकर की तारीफ

Alia considers these 3 actresses as her source of inspiration, praises them fiercely - Bollywood News in Hindi

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में करीब एक दशक हो चुका है। आलिया अपने अभिनय से साबित कर चुकी हैं कि उनमें कितना टेलेंट है। आलिया हर किरदार में फिट नजर आईं। आलिया का एक जबदस्त फैन फॉलोइंग वर्ग है, जो उन पर खूब प्यार लुटाता है। भले ही आलिया आज टॉप एक्ट्रेस की गिनती में आती हैं, लेकिन वह हमेशा डाउन टू अर्थ रही हैं। किसी और एक्ट्रेस से कॉम्पिटिशन करने के बजाय आलिया उनकी कदर करना पसंद करती हैं। अब आलिया ने फिर से कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं। आलिया ने फोर्ब्स 3050 इवेंट में कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने बेहतरीन काम किया है और वो मेरे लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ये ऐसी कलाकार हैं जो मेरी दोस्त भी हैं। मैं भी उनकी तारीफ करती हूं इसलिए मुझे उन्हें बहुत ज्यादा श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने एक तरह से रास्ता बनाया है। मुझे यह भी लगता है कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां विविधता समय की मांग है।

आप दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग चेहरों को अलग-अलग लहजे में बोलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन सभी एक ही का हिस्सा हैं। बता दें कि पिछले साल ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के एक एपिसोड में करण ने करीना कपूर खान से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि दीपिका उनकी कॉम्पिटिटर हैं तो उन्होंने कहा कि यह सवाल आलिया से पूछा जाना चाहिए।

तब करण ने आलिया से यही सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था, “प्लीज... बिल्कुल नहीं। वह क्यों होगी? दीपिका मेरी सीनियर हैं। कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। आलिया की इन बातों से पता लगता है कि उनके मन में दीपिका के प्रति कितनी इज्जत है। आलिया को पिछले साल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alia considers these 3 actresses as her source of inspiration, praises them fiercely
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alia considers these 3 actresses as her source of inspiration, praises them fiercely, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved