• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह, शेयर कीं छुट्टियों की तस्वीरें

Alia Bhatt Wishes Ranbir a Happy Wedding Anniversary in a Special Way, Shares Vacation Photos - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर खुद रणबीर और आलिया के परिवार के सदस्यों ने कपल को बधाई दी है। साथ ही आलिया ने भी रणबीर के लिए प्यार सा पोस्ट किया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की। इसमें कपल बर्फीली वादियों में स्कीइंग करते, खेलते और मजे करते दिख रहे हैं। आलिया ने रणबीर के लिए लिखा, "कभी उड़ते, गिरते, चलते और बहुत सारी बातें करते हुए हमने मिलकर एक बहुत खूबसूरत दुनिया बना ली है। तू साथ है तो हर दिन और हर रात अच्छी लगती है।" वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी। उन्होंने कपल की एक पुरानी पोस्ट कर लिखा, "तुम दोनों को खूब प्यार। हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे।"
रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी दोनों को बधाई देते हुए लिखा, "मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो।"
रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "हमारे स्वीटहार्ट्स।"
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में उनके घर ‘वास्तु’ में बहुत ही निजी तरीके से हुई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। आलिया पहले से ही रणबीर को पसंद करती थीं और कई बार इंटरव्यू में बता चुकी थीं कि उन्हें उन पर क्रश है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता गया और उन्होंने शादी कर ली।
साल 2022 में शादी के कुछ महीनों बाद 6 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। 'ब्रह्मास्त्र' (2022) में साथ काम करने के बाद, वे अब 'लव एंड वॉर' (2026) फिल्म में काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alia Bhatt Wishes Ranbir a Happy Wedding Anniversary in a Special Way, Shares Vacation Photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alia bhatt, alia bhatt wishes ranbir a happy wedding anniversary in a special way, ranbir kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved