• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षय कुमार ने अपने 54 वें जन्मदिन पर मां के लिए लिखा इमोशनल नोट

Akshay Kumar pens emotional note for mother on his 54th birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई। गुरुवार को अपने 54 वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, जिनका बुधवार को निधन हो गया था। अक्षय ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। फोटो में अक्षय की मां उनके गालों को चूमती दिखाई दे रही है। तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा, "मैं नहीं सोचा था कि ये सब ऐसे होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि माँ वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। आप सभी को आपकी संवेदना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जीवन चलता रहता है।" अक्षय ने बुधवार को ट्विटर पर अपना दुख व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, वह मेरी मूल थी। और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं।
उन्होंने आगे लिखा, "मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के पास पहुंच गई है। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं । मैं और मेरा परिवार इस कठिन दौर से गुजर रहा है। ओम शांति"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay Kumar pens emotional note for mother on his 54th birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay kumar, emotional note, mother, akshay kumar birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved