• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

Akshay Kumar narrated the story of four glasses of water, Amitabh Bachchan smiled - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अक्षय कुमार का नाम आते ही सबसे पहले 'खिलाड़ी' वाला अंदाज, एक्शन और उनका मजाकिया स्वभाव याद आता है। लेकिन, अक्षय के पास असल जिंदगी के भी ऐसे किस्से हैं, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगते। अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय से जुड़ा एक ऐसा ही पुराना किस्सा फिर सामने आया है। किस्सा अमिताभ बच्चन का है, जो एक बार अक्षय के घर पहुंचे थे। बिग बी को सामने देखकर अक्षय के घर में काम करने वाला एक लड़का इतना घबरा गया कि उसने पानी के चारों गिलास सीधे अमिताभ के कुर्ते पर गिरा दिए। ऐसे में अक्षय को अपना कुर्ता अमिताभ को देना पड़ा था। अक्षय कुमार हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अपनी फिल्म 'हैवान' के को-स्टार सैफ अली खान के साथ पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर बातचीत शुरू हुई तो अक्षय को अचानक अपने लोखंडवाला वाले पुराने घर की एक घटना याद आ गई। उन्होंने अमिताभ से पूछा कि क्या उन्हें वह दिन याद है, जब वह उनके घर आए थे।
अक्षय कुमार ने बिग बी से कहा, ''सर, आपको याद है, जब आप मेरे लोखंडवाला वाले घर में आए थे, तो हाउस हेल्पर को आपको पानी देना था। मुझे अच्छी तरह से याद है कि आपने कुर्ता पहना था। हाउस हेल्पर आपको देखकर हैरान हो गया था और उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वो अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार को एक गिलास पानी दे रहा है। जब वह पानी दे रहा था, तो नर्वस होकर उसने चारों के चारों गिलास आपके कुर्ते पर गिरा दिए।''
अक्षय के मुंह से यह किस्सा सुनकर सेट पर मौजूद लोग हंस पड़े। अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराते रहे। अक्षय ने आगे कहा कि पानी गिरने से अमिताभ बच्चन का कुर्ता गीला हो चुका था। ऐसे में उन्हें अपना कुर्ता देना पड़ा।
अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "जाहिर तौर पर अमिताभ बच्चन बहुत लंबे हैं, तो मुझे अपना कुर्ता देना पड़ा, ताकि यह उनके शर्ट के हिसाब से आ सके। मुझे अच्छी तरह ये घटना याद है।'"
बता दें कि अक्षय और अमिताभ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अमिताभ और अक्षय ने पिता-पुत्र का किरदार निभाया था। इसके अलावा, 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव', 'आंखें', 'खाकी', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'फैमिली: टाईज ऑफ ब्लड' जैसी फिल्में शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay Kumar narrated the story of four glasses of water, Amitabh Bachchan smiled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, akshay kumar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved