• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षय कुमार और सैफ अली खान 'हैवान' में साथ आए, मेकर्स ने किया टीजर डेट का ऐलान

Akshay Kumar and Saif Ali Khan reunite in Haiwaan, makers announce teaser date - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज डेट की जानकारी दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने और सैफ अली खान के लुक की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "बदला ही मेरी वजह है, हर सेंस उसका हथियार है। आप किसकी तरफ हो? हीरो हो या हैवान? हैवान का टीजर कल आएगा।" 'हैवान' एक दमदार थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म का निर्माण कार्य केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं। वहीं, वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों लगभग 18 सालों के बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले दोनों अभिनेता फिल्म 'टशन' में नजर आए थे। फिल्म 'टशन' भले ही यशराज फिल्म्स बैनर तले रिलीज की गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।
अक्षय कुमार की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थए। हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म प्रसिद्ध 'वेलकम' फिल्म फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसे फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी और जॉनी लीवर सहित 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली और मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay Kumar and Saif Ali Khan reunite in Haiwaan, makers announce teaser date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay kumar and saif ali khan reunite in haiwaan, haiwaan, akshay kumar, saif ali khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved