मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने नए म्यूजिक वीडियो 'हमार तिरछी नजर' के जरिए चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर गाने की झलक साझा कर अक्षरा ने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो में वह ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक को देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। चमकीले आउटफिट और खुले बालों में उनका यह अवतार बेहद आकर्षक लग रहा है। गाने की झलक में अक्षरा के ठुमके और जबरदस्त डांस मूव्स नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में बजते बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में उनका स्टाइल और एनर्जी साफ दिखाई दे रही है। पोस्ट की गई ये छोटी सी क्लिप गाने के रिलीज होने से पहले काफी वायरल हो रही है। उन्होंने पोस्ट के जरिए गाने के रिलीज डेट से पर्दा हटाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीडियो में अक्षरा के हर एक ठुमके पर लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ''नया गाना 'हमार तिरछी नजर' सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर 15 नवंबर को रिलीज होने वाला है।''
इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। लोगों ने कमेंट्स में उन्हें 'क्वीन ऑफ भोजपुरी', 'सुपरस्टार', और 'फायर गर्ल' जैसे टैग दिए।
अक्षरा सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2010 में उन्होंने रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'प्राण जाए पर वचन ना जाए', 'सौगंध गंगा मैया के', 'सत्या', 'तबादला', 'सरकार राज', और 'मां तुझे सलाम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
अक्षरा की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनकी सिंगिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है। उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है, जो यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों बार देखे जा चुके हैं। अभिनय और गायकी के साथ-साथ अक्षरा ने हिंदी टेलीविजन पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने जी टीवी के सीरियल 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' में महत्वपूर्ण किरदार निभाए, वहीं सोनी टीवी के शो 'पोरस' में उन्होंने महारानी कणिका का किरदार निभाया। 2021 में वह 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आईं, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा।
--आईएएनएस
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
धर्मेंद्र की वो सुपरहिट फिल्म, जिसको बनाने में था रूस का बड़ा हाथ
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स ने वेस्टइंडीज की न्यूजीलैंड के खिलाफ कराई वापसी
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
राशिफल: सितारों की चाल बदलेंगी आपका दिन, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ
अपनी पहली फैंटेसी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बेहद उत्साहित हैं पुलकित सम्राट
स्ट्रेस के चलते रात में नहीं आती गहरी नींद? 'योग निद्रा' है सबसे आसान और असरदार समाधान
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
नई हार्ले डेविडसन एक्स 440टी से पर्दा उठा, बदले हुए रूप ने बढ़ाई मोटरसाइकिल प्रेमियों की धड़कनें
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना 'धड़क 2' अवॉर्ड, ऑनर किलिंग का शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
फिर लौटा बजाज का Pulsar Hattrick Offer, खरीदने पर मिल रही 15,500 तक की छूट
शुक्रवार व्रत से दूर होंगे दोष, जानें शुरू करने का शुभ समय
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
देश की नंबर-1 हैचबैक पर साल के अंत की सबसे बड़ी पेशकश, मारुति वैगनआर पर मिल रहा बड़ा फायदा
पुलकित सम्राट ने की अनन्या पांडे के सबसे बड़े मेंटर और अपने को-स्टार चंकी पांडे की जमकर तारीफ़

मिसेज के लिए सान्या मल्होत्रा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट में मिला सम्मान

स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद ने की अस्पताल में भर्ती पिता के स्वस्थ होने की कामना
राशिफल 6 दिसंबर: शनिवार लाएगा बड़ा बदलाव, जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
सर्दियों में खुद को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पांच स्टेप्स
सर्दी-जुकाम के साथ-साथ चेहरे पर ब्यूटी क्रीम की तरह काम करती है भाप, जानें अनगिनत फायदे
सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान तो इसे रोकने के लिए आयुर्वेद में हैं प्रभावी तरीके
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 06/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope