• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

Akshara Singh arrived at the gym with her mother, calling her the best workout partner ever. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के खास पल भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनका अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ एक मजबूत रिश्ता भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इस कड़ी में एक बार भी अक्षरा ने अपनी मां के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वह अपनी मां के साथ जिम में नजर आ रही हैं। वीडियो में मां-बेटी दोनों हाथों में डंबल उठाकर कसरत करती दिखाई देती हैं। दोनों पूरी ताकत के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का लगातार हौसला बढ़ा रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ''मम्मा और मैं, एक-दूसरे को मोटिवेट कर रहे हैं। इसमें भरपूर मजा और हंसी है। अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर।'' अक्षरा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह के काम की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'सौगंध गंगा मैया के', 'दिलेर' और 'साथिया' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली। 'सौगंध गंगा मैया के' में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया, वहीं 'दिलेर' में वह दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ नजर आईं।
इसके बाद अक्षरा ने 'सत्या', 'तबादला', 'धड़कन' और 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ दिखाई दी। 'मां तुझे सलाम' में अक्षरा ने देशभक्ति से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा वह 'लव मैरिज' जैसी फिल्म में भी नजर आईं। अभिनय के साथ उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके कई भोजपुरी गाने लोकप्रिय हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshara Singh arrived at the gym with her mother, calling her the best workout partner ever.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshara singh, akshara singh news, akshara singh actress, akshara singh mother, akshara singh mom, akshara singh gym, akshara singh workout, akshara singh gym video, akshara singh instagram, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved