• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूट्यूब पर अक्षरा का 'एक लाख का लहंगा' दर्शकों ने भया

Akshara One Lakh Ka Lehenga audience on YouTube was appalled - Bollywood News in Hindi

पटना। कोरोनावायरस से बचाव को लेकर देश में जारी लॉकडाउन के बीच भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने से धमाल मचा दिया है। अक्षरा के गीत 'एक लाख का लहंगा' सोनी म्यूजिक रीजनल ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को 24 घंटे के दौरान नौ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इस गाने के वीडियो में इस्तेमाल लाइट इफेक्ट अक्षरा के ग्लैमर को और आकर्षक बनाने वाला है।
गाना 'एक लाख का लहंगा' को खुद अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज में रिकॉर्ड किया है। गाने को लिखा है आर.आर. पंकज ने और म्यूजिक विनय विनायक का है। लंबे वक्त बाद अक्षरा ने दूसरे म्यूजिक चैनल के लिए कोई गाना गाया है।
इस गाने को लेकर अक्षरा कहती है, "'एक लाख का लहंगा' रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इस गाने की मेकिंग बेहद अलग और ताजातरीन है। मुझे इस गाने से काफी उम्मीद है।"
अक्षरा ने आगे कहा, "मेरा गाना खासकर उन सभी लोगों का भी मनोरंजन करने वाला है, जो कोरोनावायरस के खिलाफ लॉकडाउन के बाद घर में हैं। स्वस्थ हैं। हम सबों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
इस गाने का निर्देशन राकेश ने किया है, और इसके कोरियोग्राफर मयूरेश वाडेकर हैं।
अक्षरा सिंह कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshara One Lakh Ka Lehenga audience on YouTube was appalled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youtube, akshara singh, one lakh lehenga, audience appalled, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved