• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिल की 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' ने मचाया धमाल

Akhil Most Eligible Bachelor a decent romantic comedy - Bollywood News in Hindi

हैदराबाद। अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' सबका दिल जीत लिया है। फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड है। फिल्म को भास्कर ने निर्देशित किया है। अखिल ने फिल्म हर्ष की भूमिका निभाई है, जबकि पूजा हेगड़े ने विभा की भूमिका निभाई है। हर्ष, एक एनआरआई, जीवन साथी की तलाश में भारत आता है। जहां वह कई लड़कियों से मिलता है, लेकिन कहानी विभा से मिलने के बाद आगे बढ़ती है।

फिल्म में अखिल के अभिनय ने सबका दिल जीत लिया है। वहीं पूजा हेगड़े की कॉमेडी टाइमिंग बहुत अच्छी है।

हमेशा की तरह मुरली शर्मा ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं। आमानी और जया प्रकाश ने हर्ष के माता-पिता के रूप में अपनी भूमिकाओं को सही ढंग से निभाया है। अन्य अभिनेताओं वेनेला किशोर, अजय, श्रीकांत अयंगर, प्रगति, सुदीगली सुधीर ने भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है।

फिल्म में डायलॉग कहीं-कहीं बोरिंग लगते हैं, लेकिन कुछ अच्छी लाइनें भी हैं। पहला हाफ पूरी तरह से मनोरंजक है, जबकि दूसरा हाफ क्रिस्प है। वहीं संगीत मनोरंजक है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhil Most Eligible Bachelor a decent romantic comedy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: most eligible bachelor, romantic comedy, akhil akkineni, pooja hegde, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved