• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलुगु डेब्यू 'मायावन' की शूटिंग में व्यस्त हैं आकांशा रंजन कपूर

Akansha Ranjan Kapoor is busy shooting for her Telugu debut Mayavan - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 'गिल्टी', 'रे' और 'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' फेम आकांक्षा रंजन कपूर ने हैदराबाद में अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'मायावन' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह तेलुगु सिनेमा में उनकी पहली फिल्म है और इसमें संदीप किशन भी हैं। फिल्म का निर्देशन 'इराइवी', 'कधलुम कडंधु पोगम', 'सुधु कव्वुम' और 'पिज्जा' जैसी फिल्म डायरेक्ट करने वाले सीवी कुमार ने किया है।
आकांशा ने कहा, मैं फिल्म की तैयारी करने और टीम को समझने के लिए शूटिंग शुरू होने से एक सप्ताह पहले हैदराबाद पहुंची। यहां हर कोई विनम्र है। सीवी सर और संदीप बेहद सहयोगी रहे हैं। ऐसा महसूस होता है जैसे पूरी टीम एक परिवार है।
उन्‍होंने कहा, यह तेलुगु भाषा में मेरी पहली फिल्म है, इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। मैंने एक ट्यूटर की मदद से तेलुगु सीखना शुरू कर दिया है। मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं अपनी लाइन्स को भी डब करूं। यह एक व्यक्तिगत जीत होगी।
सीवी कुमार द्वारा निर्देशित 'मायावन' एक मनोरम सिनेमाई यात्रा का वादा करती है, जिसमें आकांशा रंजन कपूर और संदीप किशन की जोड़ी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akansha Ranjan Kapoor is busy shooting for her Telugu debut Mayavan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akansha ranjan kapoor, telugu, mayavan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved