• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल के जन्मदिन पर शेयर किए फनी मूमेंट्स

Ajay Devgn and Tanishaa Mukerji Share Fun Moments on Kajol Birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री काजोल देवगन बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों अजय देवगन और बहन तनिषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में काजोल के हंसी वाले मूमेंट शामिल हैं। अभिनेता ने इस वीडियो के जरिए काजोल के लिए लिखा, "पता चला कि मेरे सबसे अच्छे जोक्स को इतने सालों से वही ऑडियंस मिली है। हैप्पी बर्थडे, काजोल।" अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों फनी मूमेंट्स शेयर करती दिख रही हैं। तनिषा ने अपनी बहन के लिए लिखा, "मेरी प्यारी कैडी (काजोल), तुम जिंदगी भर हंसती रहो। जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन। ढेर सारा प्यार।"
अभिनेत्री की बात करें, तो कला उन्हें विरासत में मिली थी। दरअसल, अभिनेत्री की मां तनुजा बीते जमाने जानी-मानी अभिनेत्री थीं और पिता शोमू मुखर्जी एक जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक थे।
1992 से फिल्म 'बेखुदी' से करियर की शुरुआत करने के बाद, अभिनेत्री को 1993 की थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' से पहचान मिली थी। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें छह बार फिल्मफेयर पुरस्कार और 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
साल 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर काजोल और अजय देवगन की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। पहले दोस्ती और फिर प्यार परवान चढ़ा और लगभग चार साल डेटिंग के बाद, दोनों ने 24 फरवरी 1999 को मुंबई में अजय देवगन के आवास पर बहुत ही सादगी और निजी तरीके से शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे, बेटी न्यासा और बेटा युग हैं।
शादी के कुछ सालों के बाद ब्रेक लेने के बाद, अभिनेत्री ने 2006 में फिल्म 'फना' से शानदार वापसी की और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। 2010 में, 'माई नेम इज खान' में बेहतरीन अभिनय किया। 2023 में, वेब सीरीज 'द ट्रायल' के जरिए डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajay Devgn and Tanishaa Mukerji Share Fun Moments on Kajol Birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kajol birthday, ajay devgn, tanishaa mukerji, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved