मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राज राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनीं हुई थी। कृष्णा राज मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती थे और हालत बिगडऩे पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णा राज लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीडि़त थे। ऐश्वर्या के पिता की हालत जनवरी 2017 से ठीक नहीं चल रही थी।
हॉस्पिटल में ऐश्वर्या उनकी देखभाल कर रही थीं। उनके पति अभिषेक बच्चन भी उनके साथ देखभाल करने के लिए मौजूद रहते थे। ऐश के ससुर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी उनकी हालत देखने के लिए गए थे। पिता के लिए पति के साथ के अस्पताल में रहने की वजह से बिग बी घर में पोती अराध्या का ख्याल रखते थे।
जिम में अपने नए दोस्त प्यारे मोहन के साथ नजर आए सोनू सूद
आमिर खान की बेटी आइरा ने बताया आखिर उन्हें किस चीज से लगता है डर
आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही है अजय देवगन, काजोल की लाडली न्यासा
Daily Horoscope