• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा की अगली फिल्म बस्तर : द नक्सल स्टोरी

After The Kerala Story, Adah Sharmas next film Bastar: The Naxal Story - Bollywood News in Hindi

पिछले साल अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने खूब सुर्खियां बटोरी। विवाद होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। यह वर्ष 2023 की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म थी। अब वही मेकर्स अदा के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया और कुछ डिटेल्स भी शेयर कीं। पोस्टर में अदा काफी एग्रेसिव मोड में दिख रही हैं। उनके हाथ में बंदूक है और वे फौजियों की ड्रेस में एक गुट के साथ आगे बढ़ रही हैं। फिल्म में नक्सलियों की कहानी दिखाई जाएगी। तरण ने लिखा, “केरल स्टोरी की सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने अदा शर्मा के साथ एक और फिल्म करने का ऐलान किया है। फिल्म का नाम ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ है।

इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह करेंगे और निर्देशन सुदिप्तो सेन करेंगे। दोनों ‘केरल स्टोरी’ के बाद इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ‘केरल स्टोरी’ फिल्म को कई लोगों ने एक एजेंडा बताया था। उन्होंने कहा कि फिल्म को किसी विशेष समुदाय या धर्म को टारगेट करने के मकसद से बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After The Kerala Story, Adah Sharmas next film Bastar: The Naxal Story
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after the kerala story, adah sharmas next film bastar the naxal story, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved