• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंदी-भोजपुरी-हरियाणवी के बाद अब मराठी गानों का क्रेज, ‘आहो आइका ना’ रिलीज

After Hindi, Bhojpuri, and Haryanvi, Marathi songs are now the craze, with Aaho Aika Na released - Bollywood News in Hindi

मुंबई। त्योहारों और शादियों के सीजन में बॉलीवुड गानों के अलावा भोजपुरी और हरियाणवी गानों का भी जबरदस्त क्रेज रहता है, लेकिन समय के साथ मराठी गानों की भी लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग अब शादी हो या कोई सेलिब्रेशन, हिंदी, भोजपुरी और हरियाणवी गानों के अलावा मराठी सॉन्ग के जबरदस्त बीट्स पर खुद को झूमने से रोक नहीं पाते हैं। इसी बीच टी-सीरीज ने बुधवार को यूट्यूब चैनल पर आधिकारिक तौर पर ‘आहो आइका ना’ नामक एक ऐसे ही मराठी रोमांटिक सॉन्ग को रिलीज किया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस म्यूजिक पर कमेंट्स के माध्यम से लगातार गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
क्रेटेक्स के गाने ‘आहो आइका ना’ को अपनी दमदार आवाज वैशाली सामंत ने दिया है। वहीं, संगीत के बोल मंदार चोलकर ने लिखे हैं।
‘आहो आइका ना’ एक ऐसा दमदार मराठी म्यूजिक वीडियो है, जिसके बोल और बीट्स लोगों को शादियों में झूमने पर मजबूर कर देंगे। एल्बम में क्रेटेक्स के साथ वैशाली सामंत, बनशाह, कोमल राऊत, सासा सालुंके, और पल्वी कदम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
सॉन्ग में फ्लर्ट, शादी, रोमांस, ग्लैमर के साथ डांस का जबरदस्त सीन दिखाया गया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि इससे पहले भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, डांसर, मॉडल और 'बिग बॉस 17' फेम ईशा मालवीय का मराठी डेब्यू पॉप गाना 'शेकी' यूट्यूब पर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री का यह सॉन्ग इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।
'शेकी' म्यूजिक वीडियो में ईशा के डांस के साथ उनके स्टाइलिश अवतार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। गाने में मराठी, अंग्रेजी और राजस्थानी के अनूठे मिश्रण हैं, जिनके गायक, गीतकार और संगीतकार संजू राठौड़ हैं। सॉन्ग अपने बीट्स के लिए काफी लोकप्रिय हुआ था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Hindi, Bhojpuri, and Haryanvi, Marathi songs are now the craze, with Aaho Aika Na released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aho aika na song, t-series marathi song, vaishali samant, mandar cholkar, marathi music video, wedding songs, isha malviya, sheki song, sanju rathod, marathi pop song, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved