• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'गनमास्टर जी9' का गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज, हिमेश रेशमिया ने फैंस को थैंक्यू कहा

Afsana Banaya Aapne from Gunmaster G9 Released; Himesh Reshammiya Thanks Fans - Bollywood News in Hindi

मुबंई । अभिनेता इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। गाने को दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार को देखते हुए बुधवार को गायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। गायक हिमेशा रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों की तरफ से गाने को मिलकर रहे ढेर सारे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा किया। गायक ने लिखा, "जय माता दी। आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया। मुझे पता है कि आप सभी हमारी फिल्म 'गन मास्टर' के पहले गाने 'अफसाना बनाया आपने' का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हुआ। 'अफसाना बनाया आपने' बुधवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है। तब तक आप इसकी धुन का आनंद लीजिए, जिसने इस गाने को इतना खास बनाया है। ये सीधे दिल से और स्टूडियो से आपके लिए है। आप भी 'अफसाना बनाया आपने' गाने पर अपनी रील्स बनाइए और मुझे भेजिए, अपना सारा प्यार दीजिए।" इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त की यह लोकप्रिय तिकड़ी पहले भी 'आशिक बनाया आपने' जैसी सुपरहिट फिल्म/गाने में साथ काम कर चुकी है और अब इस नए गाने के जरिए वही पुराना आइकॉनिक जादू नए अंदाज में लौट रहा है।
एक्शन-रोमांस फिल्म 'गनमास्टर जी 9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में पहली बार शबाना आजमी निगेटिव रोल में नजर आएंगी।
इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने 'लवर बॉय' अंदाज के साथ-साथ खतरनाक एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, जहां वह अपने प्यार के लिए दुश्मनों से मुकाबला करते नजर आते हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसमें उनके पुराने मशहूर गानों का जादू भी सुनने को मिलेगा।
सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड फिल्म 'गनमास्टर जी 9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Afsana Banaya Aapne from Gunmaster G9 Released; Himesh Reshammiya Thanks Fans
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himesh reshammiya, afsana banaya aapne, gunmaster g9 released, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved