• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदिपुरुष : ट्रेलर लांच, मुश्किल है 600 करोड़ की लागत निकलना

निर्देशक ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर आज जारी हो गया। मंगलवार को फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई के पीवीआर जुहू में फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा, जहां ट्रेलर को लोगों के बीच डिजिटली रिलीज किया गया। ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी विवाद और वीएफएक्स को लेकर बने मजाक के बाद, निर्माताओं ने फिल्म के दृश्यों में बड़े बदलाव किए हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आदिपुरुष ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर की शुरुआत पवन पुत्र हनुमान से होती है। बैकग्राउंड में रामचरित मानस की चौपाई मंगल भवन अ मंगल हारी सुनाई देती है। हनुमान के गेटअप में देवदत्त नागे कहते हैं-यह कहानी मेरे प्रभु श्री राम की है, जो मानव से भगवान बन गए। युग युगांतर से जीवित यह कहानी है रामायण की। इस डायलॉग के दौरान ट्रेलर में प्रभु श्रीराम के गेटअप में प्रभास, सीता के किरदार में कृति सेनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी की झलक देखने को मिलती है। आदिपुरुष को 16 जून को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद अगला सीन सीता हरण का है, जिसमें साधु के गेटअप में सैफ अली खान और माता सीता के किरदार में कृति सेनन की झलक देखने को मिलती हैं। इसके बाद राम सीता को खोजते नजर आते हैं और सीता अशोक वाटिका में उनका इंतजार करती हैं। इस बीच प्रभु राम और माता सीता के बीच बिताए पुराने पलों की झलक देखने को मिलती है।
3 मिनट 19 सेकेंड के इस ट्रेलर में बाकी के ट्रेलर में रामायण के जुड़े अन्य किरदारों को दिखाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है निर्देशक ओम राउत ने विवाद को देखते हुए फिल्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। वहीं वीएफएक्स को भी पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
दर्शकों को लंबे समय से इस मचअवेटेड फिल्म का इंतजार है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। ट्रेलर को प्रशंसकों ने सर्वत्र सराहना मिल रही है।
गौरतलब है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। इस फिल्म को बनाने में 600 करोड़ की लागत आई है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत को निकालने में सफल होगी। 600 करोड़ की रिकवरी को फिल्म को सिनेमाघरों से कम से कम 750 करोड़ का कारोबार करना होगा, जो बहुत मुश्किल लग रहा है। इस कारण यह है कि यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसे शताब्दियों से सुना और देखा जा रहा है। ऐसे में इसमें ऐसा कुछ नया नहीं है जो दर्शक पहले से न जानता हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adipurush: Trailer launch, it is difficult to recover the cost of 600 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adipurush trailer launch, it is difficult to recover the cost of 600 crores, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved