• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिना शोर-शराबे के ओटीटी पर प्रदर्शित हुई आदिपुरुष, सोशल मीडिया पर फिर बनने लगे मीम्स

Adipurush appeared on OTT without noise, memes started being made again on social media - Bollywood News in Hindi

प्रभास के लिए फिल्म 'आदिपुरुष' किसी सदमे से कम साबित नहीं हुई है। फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद थी उससे उलट फिल्म का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स् ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत ली थी, लेकिन अशोभनीय संवादों और लचर वीएफएक्स के चलते दर्शकों ने फिल्म का विरोध किया जिसका नतीजा 600 करोड़ की लागत में बनी फिल्म वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ का कारोबार करके असफल हो गई। फिल्म की रिलीज से पहले जितना शोर शराबा हुआ था, उसके विपरीत फिल्म की ओटीटी रिलीज बिना किसी बड़ी अनाउंसमेंट के हो गई। 11 अगस्त को फिल्म को दो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। साल 2023 की शुरुआत शाहरुख खान की 'पठान' से हुई थी। इसके बाद लोगों को प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर आस थी लेकिन यह धूमिल हो गई। यही कारण है कि मेकर्स ने बिना किसी शोर शराबे के फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया है। अमूमन ओटीटी रिलीज को लेकर भी प्रमोशन किया जाता है लेकिन प्रभास कि इस फिल्म के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब फिल्म को 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है।

अमेजन प्राइम पर दर्शक साउथ की चार भाषाओं तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड में यह फिल्म देख सकेंगे। वहीं, नेटफ्लिक्स पर फिल्म का हिंदी वर्जन उपलब्ध है। बता दें​ कि फिल्म मूल रूप से तेलुगु और हिंदी में बनी थी इसके बाद इसे अन्य भाषाओं में डब किया गया था।


'आदिपुरुष' को ओटीटी पर 11 अगस्त को रिलीज किया गया है और इसके साथ ही यह सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म को लेकर फिर से मीम्स बनना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं, 'भाई प्रभास इतनी शांति से ओटीटी पर आ गए, कोई बात है क्या?' बता दें फिल्म के डायलॉग्स को लेकर भी खूब हंगामा बरपा था।


प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को खूब हाइप दी गई थी। इस कारण फिल्म का शुरुआती बिजनेस अच्छा रहा था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 286 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म के ओटीटी राइट्स 250 करोड़े में बिके थे।



अब प्रभास को अपनी अगली फिल्म 'सालार' से उम्मीद है, जो 28 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्म को 'केजीएफ' फेम निर्देशक प्रशांत नील ने निर्देशित किया है। फिल्म का टीजर लोगों ने पसंद किया था अब जल्द ही इसका ट्रेलर आने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adipurush appeared on OTT without noise, memes started being made again on social media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adipurush appeared on ott without noise, memes started being made again on social media, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved