• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन

Actress Tanishaa Mukerji visits Kainchi Dham, visits Baba Neem Karoli - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी हाल ही में उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करौली आश्रम गई थी। इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियां अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर यात्रा के अनुभव के बारे में बताया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कैंची धाम की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ आध्यात्मिक स्थल पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। क्रीम और पीच रंग के पारंपरिक परिधान में तनिषा ने अपना लुक सादा रखा और हाथ जोड़कर खड़ी हुईं। यात्रा की एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री रात में कैंची धाम के शांत वातावरण का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। तनिषा मुखर्जी ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अध्यात्मिक यात्रा पर जाने के अपने फैसले के बारे में बताया कि कैंची धाम जाने से पहले वह बाबा नीम करौली के दर्शन को लेकर काफी चिंतित थी।
उन्होंने बताते हुए लिखा, "नीम करौली बाबा के कैंची धाम में दर्शन किए। समय का खेल है, बुलावा आता है। हमने 3 अक्टूबर की रील्स देखी थीं। थोड़ी चिंता थी कि न जाने वहां कितनी भीड़ होगी लेकिन बाबा के भरोसे हमने भी सागर में नाव डाल दी। मैं श्री गजानन ट्रैवल्स से कल्पना, हमारे ट्रांसपोर्टर दीपक और एन्सोबर होटल्स की प्रज्ञा और नीरज को खास तौर पर धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने हमारी यात्रा को अविश्वसनीय बना दिया! आश्रम से लेकर गोलू देवता तक, स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन से लेकर रहने तक, सब कुछ जादुई था।"
नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित 'कैंची धाम' आध्यात्मिक आश्रम और हनुमान मंदिर है, जिसकी स्थापना 1960 के दशक में बाबा नीम करौली द्वारा की गई थी। इस आश्रम की स्थापना महान संत नीम करौली बाबा (महाराज जी) ने की थी। यहां पहले मंदिर की प्रतिष्ठा जून 1964 में हुई थी। हर साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिस दिन एक विशाल मेला और भंडारा होता है जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Tanishaa Mukerji visits Kainchi Dham, visits Baba Neem Karoli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress tanishaa mukerji visits kainchi dham, kainchi dham, neem karoli, actress tanishaa mukerji, tanishaa mukerji, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved