• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनेत्री श्रीलीला ने मां को बताया अपना 'फुल टाइम एंटरटेनमेंट' और सपोर्ट सिस्टम

Actress Sreeleela Calls Her Mother Her Full-Time Entertainment and Support System - Bollywood News in Hindi

मुंबई। साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला बुधवार को अपनी मां का जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने खास अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह और उनकी मां साथ में मुस्कुराते नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें मां-बेटी के गहरे रिश्ते और प्यार को साफ दिखाती हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, अम्मा। आप 24 घंटे मनोरंजन करती रहती हैं और साल के 365 दिन मुझे इमोशनली स्ट्रॉन्ग करती रहती हैं।" अभिनेत्री श्रीलीला ने आगे लिखा कि जैसे-जैसे वे दोनों रोज जिंदगी में आगे बढ़ती जा रही हैं, वो समझ रही हैं कि सच्चा और निस्वार्थ प्यार क्या होता है। श्रीलीला ने लिखा, "मुझे वो सब बहुत अच्छा लगता है जो हम साथ में शेयर करते हैं। आप मुझे हिम्मत और साहस सिखाती हैं, और मैं आपको थोड़ा हंसी-मजाक के साथ मुश्किल वक्त संभालना सिखाती हूं।"
अभिनेत्री ने इमोनशनल पोस्ट में लिखा, "मैं ऊपरवाले से प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा मेरी अम्मा बनी रहें, चाहे मैं कितनी भी जिंदगियां क्यों न जी लूं। मुझे इस दुनिया में लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
श्रीलीला का यह पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया देने के साथ उनकी मां को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
अभिनेत्री जल्द ही साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, वहीं नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। इसके साथ ही, वे बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' से डेब्यू करने को तैयार हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Sreeleela Calls Her Mother Her Full-Time Entertainment and Support System
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shreelila mother birthday, emotional post, instagram, south cinema actress, ustad bhagat singh, pawan kalyan, harish shankar, theri remake, bollywood debut, aashiqui 3, fans reaction, movie update, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved