• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट

Actress Hansika Motwani Reminisces About the Past; Calls These Two Shows the Turning Point of Her Career - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपनी मेहनत से खुद को स्थापित किया है। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने इंडस्ट्री में काफी समय गुजारा है। अपने सफर को याद करते हुए अभिनेत्री ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का क्लिप शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वे खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री कहती हैं, "मैं इसे ब्लेसिंग ही मानती हूं कि मैं बहुत जल्द ही एक बाल कलाकार बनी। मैं खुद को हमेशा एक बाल कलाकार के तौर पर देखती हूं। मैंने सिर्फ 8 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था। इसी वजह से मैं इस इंडस्ट्री से जुड़ गई।"
उन्होंने आगे कहा कि इस बात का सबसे अच्छा पहलू यह रहा कि उन्होंने इंडस्ट्री को दोनों दौर में देखा। उन्होंने कहा, "एक दौर में जब मैगजीन पर कैमरा होता था और आज के डिजिटल युग में, मैं अपने आपको बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे बहुत अच्छे लोग मिले। उस समय टीवी बहुत बड़ा था। डेली सोप्स और किशोरों पर आधारित धारावाहिकों का खूब बोलबाला था।"
अभिनेत्री ने दो शो का जिक्र किया, जो उनके करियर के लिए बहुत सफल रहे थे। उन्होंने कहा, "'शाका लाका बूम बूम' और दूसरा 'देश में निकला होगा चांद' से मुझे काफी लोकप्रियता मिली थी।"
उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, "मैं खुशकिस्मत थी कि उस दौर में भी मेरे आस-पास हमेशा अच्छे लोग रहे। इन शोज ने मुझे घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।"
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय बाल कलाकार के रूप में की थी, जो बाद में दक्षिण भारतीय सिनेमा (तमिल और तेलुगु) की एक प्रमुख अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने टेलीविजन शो 'शाका लाका बूम बूम', 'देश में निकला होगा चांद' और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कोई मिल गया' में अभिनय किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Hansika Motwani Reminisces About the Past; Calls These Two Shows the Turning Point of Her Career
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress hansika motwani, hansika motwani, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved